अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रैस एमिली राताकोस्वकी अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रविवार रात हसीना टोनी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। इवेंट में एमिली के लुक को देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
10 Jun, 2019 05:49 PMलंदन: अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रैस एमिली राताकोस्वकी अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रविवार रात हसीना टोनी अवार्ड्स के रेड कार्पेट पर हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आईं। इवेंट में एमिली के लुक को देख आपकी सांसे थम जाएंगी।
इस दौरान 28 वर्षीय हसीना न्यूयॉर्क शहर के प्रतिष्ठित रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में हॉट ब्लैक गाउन में बेहद बोल्ड और हॉट अवतार में नजर आईं।
इस डीप नेक गाउन में उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। डीप नेक के साथ-साथ एमिली का ब्लैक गाउन बैकलेस भी था।
रेड कार्पेट पर पोज देने आईं हसीना ने किलर फिगर दिखाकर सबको मदहोश कर दिया। इसके साथ शॉर्ट हेयर उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं।
हालांकि, ऑलओवर उनका लुक काफी काबिलेतारीफ था जिसमें वह बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही थीं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
5 फीट 7 इंच की गॉन गर्ल एमिली काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनकी सेक्सी और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एमिली का बोल्ड और हॉट लुक फैंस के सामने आया है। वह अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं।
उनके लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं। एमिली की इन्हीं तस्वीरों के चलते उनके इंस्टाग्राम पर 22.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
इतना ही नहीं, उनको हर तस्वीर पर 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिलते है।