main page

हेमा मालिनी के बीमार होने की खबर पर बेटी ईशा देओल ने दी सफाई, बोलीं 'ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें'

Updated 12 July, 2020 04:02:06 PM

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। बीते शनिवार बिग बी और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने पुष्टि हुई थीं। इस बात की जानकारी स्टार्स ने खुद दी थी। वहीं इन सब खबरों के बाद रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर के कोरोना संक्रमित होने की झूठी खबरें फैलाई गई।

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही है। बीते शनिवार बिग बी और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने पुष्टि हुई थीं। इस बात की जानकारी स्टार्स ने खुद दी थी। वहीं इन सब खबरों के बाद रणबीर कपूर, नीतू कपूर और करण जौहर के कोरोना संक्रमित होने की झूठी खबरें फैलाई गई। जिसके बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा ने इन सब खबरों को झूठा बताया। इन सब के बाद अफवाह फैलाई जा रही थी कि एक्ट्रेस हेमा मालिनी की तबीयत ठीक नहीं है। जिसका जवाब उनकी बेटी ईशा ने सोशल मीडिया पर दिया है।

Bollywood Tadka


सोशल मीडिया एक्ट्रेस हेमा मालिनी की तबीयत बिगडने को लेकर फैंस काफी चिंतित दिखाई दे रहे थे। इसी बीच बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए एक ट्वीट किया और लिखा, मेरी मां हेमा मालिनी एकदम फिट और फाइन हैं। उनकी खराब तबीयत वाली खबर फेक है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान ना दें, सभी को प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।

आज सुबह ही हेमा मालिनी ने अमिताभ बच्चन को लेकर ट्वीट किया कि 'अमित जी का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और वो नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करती हूं और मुझे उम्मीद है कि सभी की प्रार्थनाओं से वो जल्द ठीक हो जाएंगे। वह जल्द ही सुरक्षित घर लौटेंगे।' 


 

 

 
 

Edited By: suman prajapati

Esha DeolbrokesilencenewsHema MaliniillIgnorerumorsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...