बी-टाउन स्टार्स इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने घर पर ही हैं। घर पर रहते हुए ये स्टार्स अपनी पुरानी यादों में खो गए हैं।हर कोई अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहा है। हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने इंस्टा पर एक शादी का एक थ्रोबैक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। ईशा के इस वीडियो को देख किसी भी आंखें नम हो जाएंगी। ईशा का ये वीडियो उनकी शादी होने के बाद विदाई की रस्म का है।
22 May, 2020 11:53 AMमुंबई: बी-टाउन स्टार्स इन दिनों लॉकडाउन के चलते अपने घर पर ही हैं। घर पर रहते हुए ये स्टार्स अपनी पुरानी यादों में खो गए हैं।हर कोई अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर रहा है। हाल ही में बाॅलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपने इंस्टा पर एक शादी का एक थ्रोबैक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। ईशा के इस वीडियो को देख किसी भी आंखें नम हो जाएंगी। ईशा का ये वीडियो उनकी शादी होने के बाद विदाई की रस्म का है।
इस वीडियो में परिवार के बीच के कई भावुक पल आपको देखने को मिलेंगे। सामने आए इस वीडियो में ईशा रेड कलर की साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने ब्राइडल मेकअप और ज्वेलरी से अपने लुक को पूरा किया है। दुल्हन बनीं ईशा बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और ईशा की बहन अहाना भी नजर आ रहे हैं। आंखों में आंसू लिए ईशा अपने इमोशंस को काबू करने की कोशिश करती हैं।
वह अपने पिता को गले लगाती हैं और दोनों फूट-फूटकर रोने लगते हैं।इसके बाद ईशा अपनी मां हेमा मालिनी के गले लगती हैं और खूब रोती हैं। इस भावुक कर देने वाले वीडियो में धर्मेंद्र का अपनी बेटी के प्रति प्यार और लगाव साफ दिखाई देता है। अपनी लाडली की विदाई में वो अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। सामने आए इस पूरे वीडियो में धर्मेंद्र रोते दिख रहे हैं।
बता दें कि ईशा ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी के साथ शादी रचाई थी। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां मिराया और राध्या हैं।
काम की बात करें तो ईशा ने साल 2003 में आई फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो धूम, एलओसी कारगिल, काल, नो एंट्री जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हालांकि वह इंडस्ट्री में अपने माता-पिता जैसी पहचान नहीं बना सकीं।