बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ दुर्व्यवहार होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शुक्रवार को उनकी फिल्म ''वन डेः जस्टिस डिलीवर'' रिलीज हुई है।
06 Jul, 2019 03:10 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ दुर्व्यवहार होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, शुक्रवार को उनकी फिल्म 'वन डेः जस्टिस डिलीवर' रिलीज हुई है।
फिल्म रिलीज वाले दिन वह अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने गए थीं। लेकिन ये सेलिब्रेशन उनके लिए मुसीबत बन गया। खबर है कि ईशा के साथ होटल के मालिक रोहित विज ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है। एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी दी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है।
ईशा ने ट्वीट कर लिखा कि अगर मेरी जैसी महिला देश में असुरक्षित महसूस कर सकती हैं, तो मुझे नहीं पता आम लड़कियों का क्या होगा। यहां तक दो सिक्योरिटी गार्ड के होते हुए भी मुझे लगा कि वो मेरा रेप कर देगा। रोहित विज तुम स्वाइन हो। उसे सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा-रोहित विज जैसे आदमी की वजह से ही महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं। तुम अपनी गंदी निगाहों से मुझे घूर रहे थे।’ ईशा गुप्ता ने लगातार कई ट्वीट के बाद रोहित विज का फोटो शेयर किया है।
उन्होंने कहा कि वह रात भर उन्हें घूर रहा था। उसने उन्हें ना छुआ और ना ही कुछ कहा। लेकिन ये सब किसी फैन की वजह से नहीं और ना किसी एक्टर की वजह से, उसकी आंखो में हवस थी एक महिला के लिए।
फिल्म की बात करें तो 'वन डे' में ईशा गुप्ता के अलावा अनुपम खेर भी लीड रोल में मौजूद हैं।
फिल्म में ईशा एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म वन डे एक मर्डर मिस्ट्री कहानी है। फैंस द्वारा इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।