शुक्रवार को इंडस्ट्री के फेमस निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बेटे देवांश बड़जात्या कीवेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में बाॅलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, हेमा मालिनी, रेखा, अनिल कपूर समेत कई बड़े स्टार्स ने पार्टी में शिरकत की।
30 Nov, 2019 10:32 AMमुंबई: शुक्रवार को इंडस्ट्री के फेमस निर्माता और निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बेटे देवांश बड़जात्या कीवेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में बाॅलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सलमान खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, हेमा मालिनी, अनिल कपूर समेत कई बड़े स्टार्स ने पार्टी में शिरकत की।
लेकिन सारी लाइमलाइट एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ले गई। रेखा के अपने दिलकश अंदाज से सारी महफिल लूट ली। उन्होंने हमेशा की तरह अपनी मनमोहक अदाओं से सबको दीवाना बना दिया।
इस इवेंट में 65 की रेखा कांजीवरम साड़ी में नई हीरोइनों को भी मात दे रही थीं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक,हाथों में भरी चूड़िया, कानों में ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स और गले का हार उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
हेयरस्टाइल की बात करें तो रेखा ने बन बनाया था, जिसपर उन्होंने गजरा लगाया था। ट्रेडिशनल लुक के साथ उनकी क्यूट स्माइल ने रार्टी में चार-चांद लगा दिए। इस पार्टी में रेखा की मौजूदगी ने इसे और भी स्पेशल बना दिया।
रेखा ने हाथ जोड़ कर कई पोज दिए। इतने साल के बाद भी रेखा का वही मिजाज, वही अदाएं और उसी तरह की सुंदरता को देखकर फैंस भी हैरान रह गए।
बता दें कि चाहे रेखा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह कई टीवी शोज में गेस्ट अपीयरेंस देती रहती हैं।