एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीती रात मुंबई में शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड कई सितारे पहुंचे। इस खास पार्टी में प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड्स शाहिद कपूर और हरमन बावेजा भी पहुंचे। वहीं हरमन का पार्टी में पहुंचना काफी हैरान कर देने वाला था...
21 Dec, 2018 11:22 AMमुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीती रात मुंबई में शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड कई सितारे पहुंचे। इस खास पार्टी में प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड्स शाहिद कपूर और हरमन बावेजा भी पहुंचे। वहीं हरमन का पार्टी में पहुंचना काफी हैरान कर देने वाला था। पुराने गिले शिकवे भुलाकर शाहिद और हरमन निकयंका की इस खुशी में शामिल हुए।
इस पार्टी में शाहिद पत्नी मीरा राजपूत संग पहुंचे। मीरा पिंक कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं शाहिद ब्लैक फॉर्मल्स में काफी डैशिंग लग रहे थे। शाहिद ने इस रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
हालांकि शाहिद जल्दी ही इस पार्टी से रवाना हो गए. इस पार्टी से जल्द लौटने की वजह उनके बच्चे भी हो सकते हैं, जो इस पार्टी में नहीं आए थे। हरमन भी पार्टी में ब्लैक सूट पहने बेहद कूल अंदाज में दिखे। उन्होंने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए।
सुर्खियों में रहा शाहिद-प्रियंका का रिलेशन
शाहिद और प्रियंका के लिंक अप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 25 जनवरी 2011 को सुबह साढ़े सात बजे जब इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्रियंका के घर का दरवाजा खटखटाया तो तौलिया लपेटे शाहिद कपूर बाहर निकले थे।
वहीं प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शाहिद को उन्होंने अपने घर कॉफी के लिए इनवाइट किया था। इसी वजह से वह वहां थे। हालांकि, शाहिद और प्रियंका ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था।
हरमन के साथ जुड़ा प्रियंका का नाम
हरमन ने प्रियंका के साथ लव स्टोरी 2050 से इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था कुछ मौकों पर इन दोनों को साथ देखे जाने के बाद इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी। इतना ही नहीं दोनों के शादी करने की खबरें भी सामने आईं थीं। हालांकि हरमन के करियर के साथ ही दोनों की लव स्टोरी भी खत्म हो गई।
बता दें कि प्रियंका ने 4 दिसंबर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। इसके बाद प्रियंका और निक ने 19 दिसंबर को JW Marriot होटल में दूसरा रिसेप्शन रखा था जिसमें परिवार, रिश्तेदार और मीडिया के दोस्त शामिल हुए थे। वहीं बीती रात निकयंका ने तीसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल लैंड्स एंड में हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए।