''बिग बाॅस 13'' खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स सुकून भरे पल बिता रहे हैं। जहां बीते दिनों रश्मि देसाई और असीम रियाज पार्टी मूड में दिखे थे। वहीं अब ''कांटा लगा'' गर्ल पार्टी के मूड में नजर आईं। बीती रात उन्होंने ''बिग बाॅस 13'' के कंटेस्टेंट के लिए घर पर एक ग्रैंड पार्टी भी रख दी है।
18 Feb, 2020 02:16 PMमुंबई: 'बिग बाॅस 13' खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स सुकून भरे पल बिता रहे हैं। जहां बीते दिनों रश्मि देसाई और असीम रियाज पार्टी मूड में दिखे थे। वहीं अब 'कांटा लगा' गर्ल पार्टी के मूड में नजर आईं। बीती रात उन्होंने 'बिग बाॅस 13' के कंटेस्टेंट के लिए घर पर एक ग्रैंड पार्टी भी रख दी है।
इस पार्टी में जहां घर के कई सदस्य नदारद दिखे तो वहीं कई सदस्यों ने जमकर शेफाल के साथ पार्टी की। इस पार्टी की तस्वीरें शेफाली ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं।पार्टी में मेन एट्रेक्शन रही मधुरिमा और विशाल की जोड़ी रही।
इस दौरान शेफाली दोस्त आरती सिंह के साथ खूब मस्ती करती दिखी। विशाल आदित्य सिंह एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखे।
पार्टी में माहिरा शर्मा, हिमांशी खुराना, शेफाली बग्गा भी नजर आईं। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हिग बाॅस के फिनाले के बाद जहां ये कंटेस्टेंट मस्ती कर रहे हैं। वहीं शहनाज कौर गिल और पारस छाबड़ा अपने शो मुझसे शादी करोगे की शूटिंग में बिजी हैं। यह शो 17 फरवरी को शुरु हो गया है।
शो के अपकमिंग एपिसोड की बात करें तो इसमें आज सिद्धार्थ शुक्ला की एंट्री होगी। सिद्धार्थ को देख शहनाज काफी इनोशनल हो जाएंगी। सिद्धार्थ के अलावा आज के एपिसोड में रश्मि देसाई भी दिखेंगी।