main page

दुखदः मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां 99 की उम्र में निधन

Updated 23 September, 2021 12:57:38 PM

''एमटीवी लव स्कूल'' फेम जगनूर अनेजा के निधन के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका गुरूवार सुबह 99 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्यामक की मां की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। कोरियोग्राफर की मां के निधन की खबर मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। इस दुखद समाचार के बाद बॉलीवुड स्टार्स पूरन डावर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. 'एमटीवी लव स्कूल' फेम जगनूर अनेजा के निधन के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका गुरूवार सुबह 99 साल की उम्र में निधन हो गया। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्यामक की मां की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। कोरियोग्राफर की मां के निधन की खबर मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। इस दुखद समाचार के बाद बॉलीवुड स्टार्स पूरन डावर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka


बता दें श्यामक डावर अपनी मां के बेहद करीब थे। श्यामक बॉलीवुड के सबसे मशहूक कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें ‘समकालीन नृत्य के गुरु’ के रूप में जाना जाता है।


जानकारी के लिए बता दें कि श्यामक डावर को फिल्म ‘दिल तो पागल है’ में काम करने के लिए 1997 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।

 उन्होंने ताल, किसना, बंटी और बबली, धूम 2, आई सी यू, तारे जमीं पर, युवराज, रब ने बना दी जोड़ी, भाग मिल्खा भाग और जग्गा जासूस जैसी हिंदी फिल्मों में कोरियोग्राफ के तौर पर काम किया है।

Content Writer: suman prajapati

FamouschoreographerShiamak DavarmotherdiesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...