हिंदी सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफ जॉनी लाल का निधन हो गया है। उनका निधन बीते बुधवार मुंबई स्थित घर में हुआ है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जॉनी लाल कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे और घर पर ही होम क्वारंटीन होकर वो अ
22 Apr, 2021 01:27 PMबॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफ जॉनी लाल का निधन हो गया है। उनका निधन बीते बुधवार मुंबई स्थित घर में हुआ है। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि जॉनी लाल कोरोना वायरस का शिकार हो गए थे और घर पर ही होम क्वारंटीन होकर वो अपना इलाज करवा रहे थे। लेकिन वो इस वायरस से जिंदगी की जंग न जीत सके और बुधवार को घर पर ही दम तोड़ दिया।
जॉनी लाल के निधन की खबर आर माधवन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'त्रासदियों की गाथा फिलहाल जारी है, हमने एक अद्भुत व्यक्ति को खो दिया है। जो रहना है तेरे दिल में DOP थे। आपकी आत्मा को शांति मिले जॉनी लाल सर। आपकी विनम्रता, दयालुता और प्रतिभा हम सबको बहुत याद आएगी। आपने इतनी खूबसूरती से रहना है तेरे दिल में काम किया, जो हमारे मन में बस गया है। आपको स्वर्ग में जगह मिले। मन उदास और दुखी है।
बता दें, जॉनी लाल ने आर माधवन स्टारर फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' और तुषार कपूर स्टारर फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' जैसी फिल्मों के लिए सिनेमाटोग्राफी की थी।