main page

मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

Updated 15 October, 2020 10:01:47 AM

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का 64 की उम्र में निधन हो गया है। शोभा ने 14 अक्तूबर रात डेढ़ बजे के करीब अंतिम सांस ली। नृत्यांगना के निधन की जानकारी उनके पति अर्जुन राव ने शेयर की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना शोभा नायडू का 64 की उम्र में निधन हो गया है। शोभा ने 14 अक्तूबर रात डेढ़ बजे के करीब अंतिम सांस ली। नृत्यांगना के निधन की जानकारी उनके पति अर्जुन राव ने शेयर की है। 

Bollywood Tadka


शोभा के पति रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अर्जुन राव ने बताया कि वो लंबे समय से न्यूरोलॉजी संबंधी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन वो मौत और जिंदगी की जंग को ज्यादा देर तक लड़ न सकीं और दुनिया को अलविदा कह गईं।

Bollywood Tadka

 

शोभा नायडू  ने सत्यभामा, देव देवकी, पद्मावती, मोहिनी, साईंबाबा और देवी पार्वती की मुख्य भूमिकाओं को निभाया था। शोभा नायडू की कलाकारी को न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी खूब सराहा गया। उन्होंने अमेरिका, ब्रिटेन, तुर्की, हांगकांग, मैक्सिको, वैनेजुएला और क्यूबा सहित कई देशों में कार्यक्रम किए।

Bollywood Tadka

 

शोभा नायडू पद्मश्री पुरस्कार अपने नाम किया था। उनके निधन पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। सीएम के अलावा फैंस और स्टार्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 

: suman prajapati

Kuchipudi dancerShobha NaidudiedBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...