main page

म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन का 87 की उम्र में निधन, दो दिन पहले ले रहे थे ऑनलाइन क्लास

Updated 12 October, 2020 12:28:13 PM

मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती हैं। अब हाल ही में कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन का निधन हो गया है। राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में जिंदगी की आखिरी सांस ली। कंपोजर अभी 87 साल के थे और 20 साल पहले उन्होंने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था।

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन कोई न कोई बुरी खबर सामने आई रहती हैं। अब हाल ही में कन्नड़ फिल्मों के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर राजन-नागेन्द्र जोड़ी फेम राजन का निधन हो गया है। राजन ने रविवार शाम बेंगलुरु स्थित अपने घर में जिंदगी की आखिरी सांस ली। कंपोजर अभी 87 साल के थे और 20 साल पहले उन्होंने अपने छोटे भाई नागेन्द्र को खो दिया था। राजन-नागेन्द्र हिंदी सिनेमा की मशहूर जोड़ियों शंकर-जयकिशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल और कल्याणजी-आनंदजी के वर्ग के म्यूजिक कंपोजर थे। 

Bollywood Tadka

 

रिपोर्ट्स की मानें तो उनके बेटे आर अनंत कुमार ने बताया कि वे एक दम हेल्दी थे और ऑनलाइन म्यूजिक क्लास ले रहे थे। पिछले दो दिन से उन्हें अपच हो रही थी। रविवार रात 11 बजे घर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

Bollywood Tadka

राजन को कन्नड़ फिल्मों के कल्याणजी-आनंदजी कहा जाता था। उन्होंने अपने 5 दशक लंबे करियर में करीब 375 फिल्मों में संगीत के तौर पर काम किया था। इनमें से लगभग 200 कन्नड़ की फिल्में हैं। इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, तुलु, हिंदी और सिंहला भाषा में भी फिल्में की हैं।  

 
 

: suman prajapati

Music composerRajanpassed awaydisha pataniBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...