टिकटॉक से सोशल मीडिया पर फेमस हुए प्रतीक खत्री का निधन हो गया है। प्रतीक की भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को काफी दुख पहुंचा है और वो उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
08 Oct, 2020 10:39 AMबॉलीवुड तड़का टीम. टिकटॉक से सोशल मीडिया पर फेमस हुए प्रतीक खत्री का निधन हो गया है। प्रतीक की भयानक सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को काफी दुख पहुंचा है और वो उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रतीक का मंगलवार रात एक बुरा एक्सीडेंट हुआ। यह हादसा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ। उनकी कार को सामने से ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में कार चकनाचूर हो गई और प्रतीक की मौके पर ही मौत हो गई।
बत दें, टिकटॉक से प्रतीक ने अपनी खासी पहचान बना ली थी। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोविंग थी। उनके टिकटॉक वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो जाते थे।
प्रतीक के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है। उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सदमे में हैं। कई पॉपूलर सोशल मीडिया इनफ्लुऐंसर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रतीक के लिए शोक व्यक्त किया है।