main page

स्ट्रोक के बाद लकवे का शिकार हुईं शाहरुख की को-स्‍टार शिखा मल्होत्रा,कोरोना काल में नर्स बन अस्पताल में की थी ड्यूटी

Updated 12 December, 2020 09:06:46 AM

बॉलीवुड फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। शाहरुख खान  की फिल्म फैन में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस शिखा मल्‍होत्रा स्ट्रोक के बाद अब लकवे की शिकार हो गई हैं। उन्हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई: बॉलीवुड फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। शाहरुख खान  की फिल्म फैन में नजर आ चुकी एक्‍ट्रेस शिखा मल्‍होत्रा ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब लकवे की शिकार हो गई हैं। उन्हें जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है। इस बात की जानकारी शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने इंस्टा पर शिखा की हाॅस्पिटल से तस्वीर शेयर की।

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने लिखा-'शिखा मल्होत्रा आज फिर एक बार हॉस्पिटल में, कोविड से जंग जीतने के एक महीने के बाद 10 दिसंबर की देर रात पैरालाइसिस स्ट्रोक के चलते अस्पताल में एडमिट। बात करने में पूर्णतया असक्षम। उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं।'

Bollywood Tadka

कोरोना काल में नर्स बन की थी सेवा

शिखा मल्होत्रा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सर्टिफाइड नर्स भी हैं। कोरोना महामारी में उन्होंने मुंबई के जोगेश्वरी स्थित 'हिंदू हृदय सम्राट ट्रोमा सेंटर' में एक नर्स के तौर पर मरीजों की सेवा की थी। इस बात के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। 

Bollywood Tadka

मरीजों की सेवा करते हुए शिखा खुद भी कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। दो अक्टूबर को उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी। 20 दिन बाद यानि 22 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी। 

Bollywood Tadka


बाॅलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2007 में अपनी जर्मी स्टार्ट की थी।उन्होंने पहली बार फिल्म 'द वर्ल्ड अनसीन' में काम किया था। फैन के अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी.कॉम' में नजर आई थीं। इस साल उनकी फिल्म 'कांचली' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने संजय मिश्रा के साथ काम किया था। 

: Smita Sharma

FanactressShikha Malhotrasuffersparalysisstrokeshahrukh khanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...