कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर उबरे हैं। फैंस उन्हें मिलने के लिए कुछ भी करने पर तुले रहते हैं। इसी बीच उनका एक फैन हैदराबाद से मुंबई उन्हें मिलने पहुंचा। जिसे मिलकर एक्टर काफी खुश हुए और उसके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की। सोनू सूद के इस फैन का नाम वेंकटेश है, जो एक्टर को मिलने घर से नंगे पांव पैदल चलकर मुंबई पहुंच गया। वहीं जब सोनू को इसके बारे में पता चला तो वो तुरंत उससे मिलने घर के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने उसके साथ फो
11 Jun, 2021 12:25 PMबॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर एक्टर सोनू सूद लोगों के मसीहा बनकर उबरे हैं। फैंस उन्हें मिलने के लिए कुछ भी करने पर तुले रहते हैं। इसी बीच उनका एक फैन हैदराबाद से मुंबई उन्हें मिलने पहुंचा। जिसे मिलकर एक्टर काफी खुश हुए और उसके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की।
सोनू सूद के इस फैन का नाम वेंकटेश है, जो एक्टर को मिलने घर से नंगे पांव पैदल चलकर मुंबई पहुंच गया। वहीं जब सोनू को इसके बारे में पता चला तो वो तुरंत उससे मिलने घर के बाहर पहुंचे। वहां उन्होंने उसके साथ फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर शेयर की। इस फोटो में देखा जा सकता है कि इस फैन ने अपने हाथ में एक बोर्ड ले रखा है, जिसपर सोनू की एक फोटो लगी हुई थी।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा- 'वैंकटेश, यह लड़का मुझसे मिलने के लिए हैदराबाद से मुंबई तक नंगे पांव चला। इसके बावजूद मैंने उसके यहां आने के लिए किसी तरह के परिवहन की व्यवस्था करने का प्रयास किया। ये मेरे लिए वाकई प्रेरणादायक है और मुझे बहुत विनम्रता महसूस हो रही है।
हालांकि, मैं किसी को भी ऐसा करने की परेशानी उठाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता, आप सभी को प्यार।'
सोनू सूद का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।