main page

1200 KM साइकिल चलाकर सोनू सूद से मिलने पहुंचा फैन, 'मसीहा' ने दिल खोलकर किया स्वागत

Updated 17 July, 2021 04:58:33 PM

फिल्मों के विलेन एक्टर सोनू सूद रियल लाइफ में असली हीरो कहलाते हैं। एक्टर ने कोरोना काल और लॉकडाउन में कई गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की हैं। उनकी वजह से कई लोगों को जीवनदान भी मिला है। इसके बाद उनके देश भर में जबरदस्त फैन हो गए हैं। हाल ही में उनका एक क्रेजी फैन 1200 किमी साइकिल चलाकर उनसे मिलने पहुंचा, जिस पर एक्टर काफी हैरान भी हुए और उसका दिल खोलकर स्वागत भी किया। सोनू सूद का अपने फैन से मिलने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सिम्बा नाम का एक फैन सोनू सूद पर माला ड

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्मों के विलेन एक्टर सोनू सूद रियल लाइफ में असली हीरो कहलाते हैं। एक्टर ने कोरोना काल और लॉकडाउन में कई गरीबों और जरूरतमंदों की मदद की हैं। उनकी वजह से कई लोगों को जीवनदान भी मिला है। इसके बाद उनके देश भर में जबरदस्त फैन हो गए हैं। हाल ही में उनका एक क्रेजी फैन 1200 किमी साइकिल चलाकर उनसे मिलने पहुंचा, जिस पर एक्टर काफी हैरान भी हुए और उसका दिल खोलकर स्वागत भी किया।


सोनू सूद का अपने फैन से मिलने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सिम्बा नाम का एक फैन सोनू सूद पर माला डालने की करने की कोशिश करता है जबकि सोनू सूद पंखे पर माल्यार्पण करता है।

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू सूद के इस शख्स ने अपनी साइकिल के पीछे एक्टर का एक बड़ा-सा फोटो भी लगा रखा है। सोनू के घर पहुंचते ही इस फैन ने एक्टर के प्रति अपनी भक्ति दिखाने की कोशिश की। उसने एक्टर के चरणों में फूल रखे और उन्हें माला पहनाने की भी कोशिश की। एक्टर ने फैन का मान रखते हुए माला फैन को ही पहना दी और उसके साथ काफी देर तक बातचीत भी की। इस दौरान उनके आसपास उनके कई अन्य फैंस भी नजर आए।
सोनू सूद के प्रति फैन का सम्मान भरा वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

fanmeetSonu Soodcycling1200 KMBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...