main page

ऋतिक रोशन के घर की दीवार पर आई सीलन तो लोगों ने लिए मजे, बोले- पेंट करवा लो सर इतना पैसा कहां लेकर जाओगे

Updated 16 September, 2021 01:16:26 PM

एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर ज्यादा तो एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनके पोस्ट्स पर फैंस का खूब ध्यान रहता है। इसी बीच बीते बुधवार उन्होंने एक तस्वीर क्या शेयर की, उसके बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया खूब देखा जा रहा है। दरअसल, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो मीरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और उनकी मां बालकनी में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-मेरी मां के साथ एक लेडी ब्रेकफास्ट डेट पर. सुप्रभात. बुधवार का रविवार

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर ज्यादा तो एक्टिव नहीं रहते, लेकिन उनके पोस्ट्स पर फैंस का खूब ध्यान रहता है। इसी बीच बीते बुधवार उन्होंने एक तस्वीर क्या शेयर की, उसके बाद फैंस के कमेंट्स की बाढ़ ही आ गई। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया खूब देखा जा रहा है।

Bollywood Tadka


दरअसल, ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो मीरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं और उनकी मां बालकनी में खड़ी दिखाई दे रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-मेरी मां के साथ एक लेडी ब्रेकफास्ट डेट पर ❤️ सुप्रभात. बुधवार का रविवार सबसे अच्छा लगता है। अब जाओ अपनी मां को गले लगाओ।

 

इस पोस्ट में फैंस का ध्यान उनकी तस्वीर पर न जाकर उनकी दीवार पर गया, जिसमें काफी सीलन आई हुई है और इसे लेकर उन्हें तरह-तरह की बाते कहने लगे। एक ने कमेंट कर लिखा-आपके भी घर की दीवार की छले निकलती हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- सर दीवार का पेंट करवा लो इतना पैसा कहां लेकर जाओगे।

Bollywood Tadka


अन्य ने कहा-दीवारों पर सीलन आ गई है.....इतने अमीर होने का भी कोई फायदा नही।

Bollywood Tadka


ऐसे ही कई लोगों ने कमेंट कर उनकी दीवार पर आई सीलन को लेकर बातें कही और पेंट करवाने की सलाह भी दे डाली।


काम की बात करें तो ऋतिक रोशन बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। एक्टर को आखिरी बार फिल्म वॉर में देखा गया था, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।
 


 

Content Writer: suman prajapati

fansadvisedHrithik RoshanseelanwallhouseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...