बॉलीवुड की नई जोड़ी, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं और फैंस ने अभी से अगले मोस्ट एलिजिबल बैचलर पर चर्चा शुरू कर दी है।
09 Dec, 2021 12:37 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की नई जोड़ी, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं और फैंस ने अभी से अगले मोस्ट एलिजिबल बैचलर पर चर्चा शुरू कर दी है।
रणवीर, वरुण और विक्की की शादी के बाद, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के अनुसार बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर में कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर का नाम शामिल हो गया है।
एक तरफ जहां रणबीर कपूर ने अपनी पहली फिल्म सांवरिया के बाद से ही लड़कियों का ध्यान अपनी आकर्षित कर लिया था, वहीं कार्तिक आर्यन ने भी अपनी पहली फिल्म प्यार का पंचनामा से लाखों फीमेल फैंस को अपना दीवाना बना लिया है। यही वजह है कि कई सालों से इन दोनों सुपरस्टार्स ने इस पीढ़ी के सबसे डिसाइरेबल सुपरस्टार्स में से एक के रूप में अपनी जगह को मजबूती से कायम रखा है।
विक्की कौशल द्वारा शादी के बंधन में बंधने की पुष्टि होने के बाद, फैंस अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मोस्ट एलिजिबल बैचलर के बारे में बात कर रहे हैं। आम सहमति स्पष्ट रूप से कार्तिक आर्यन विजेता रहे है क्योंकि रणवीर सिंह और वरुण धवन शादीशुदा हैं और विक्की कौशल भी शादी करने जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन इस जेनरेशन के मोस्ट एलिजिबल स्टार्स बन गए हैं।
वही, रणबीर की शादी की अफवाहों के बीच, कार्तिक यहां इस खिताब के क्लियर विनर के रूप में सामने आए है।
एक ट्विटर ट्रेंड ने इस चर्चा का अनुसरण किया, जिसमें सभी ने कार्तिक आर्यन ने मोस्ट एलिजिबल बैचलर का खिताब दिया है और वह ट्रेंड भी कर रहे हैं।
अपने आकर्षण, ह्यूमर और रिलेटैब्लिटी के साथ, सुपरस्टार ने धीरे-धीरे सभी के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।
कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर भी कथित तौर पर दिल्ली में एक ही होटल में ठहरे हुए हैं। जहां कार्तिक रोहित धवन की शहजादा पर काम कर रहे हैं, वहीं रणबीर वर्तमान में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका निर्देशन लव रंजन ने किया है, जिन्होंने कार्तिक की लॉन्च फिल्म प्यार का पंचनामा का भी निर्देशन किया था।