नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी मानी डांसर हैं, जिसके डांस मूव्स का न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया दीवानी है। दुनिया ने नोरा के फैंस की गिनती लाखों करोड़ों में हैं, जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं और इस बात का सबूत उनका यह वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके फैंस ने हसीना के बर्थडे पर 300 वंचित बच्
08 Feb, 2022 12:59 PMबॉलीवुड तड़का टीम. नोरा फतेही बॉलीवुड की एक जानी मानी डांसर हैं, जिसके डांस मूव्स का न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया दीवानी है। दुनिया ने नोरा के फैंस की गिनती लाखों करोड़ों में हैं, जो उन्हें बहुत प्यार करते हैं और इस बात का सबूत उनका यह वीडियो है, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके फैंस ने हसीना के बर्थडे पर 300 वंचित बच्चों को खिलाने के लिए एक भोजन अभियान का आयोजन किया। यह वीडियो जब नोरा के सामने आया तो एक्ट्रेस भी बेहद हैरान हो गईं और उनकी आंखों में आंसू भी आ गए।
नोरा फतेही द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक के बाद एक उनके नन्हें फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और वंचित बच्चों को फूड पैकेट्स भी बांटे जा रहे हैं, जिसके पाकर बच्चे बेहद खुश हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने कैप्शन में लिखा- ''मैं सचमुच अभी रो रही हूं. यह अब तक का सबसे अच्छा उपहार है! मेरे सभी फैन क्लबों को धन्यवाद जो एक साथ आए और मेरे नाम पर इतने सारे वंचित बच्चों को खिलाया। मेरे फैंस इतने उदार विचारशील और अच्छे दिल वाले लोग हैं! इस अद्भुत अमूल्य उपहार के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद भगवान आप सभी को आशीर्वाद दे।''
बता दें, फैंस की चहेती ये मशहूर डांसर नोरा फतेही 6 फरवरी को पूरे 30 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उन्हें फैंस और इंडस्ट्री के दोस्तों की चारों तरफ से ढेरों बधाईयां मिली, जिसे पाकर एक्ट्रेस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।