एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशन की खबरों के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है और उनकी एक साथ वाली तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कपल सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इस बार वजह कुछ और नहीं, बल्कि दोनों की बे
14 Oct, 2020 11:47 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशन की खबरों के लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है और उनकी एक साथ वाली तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में एक बार फिर कपल सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। इस बार वजह कुछ और नहीं, बल्कि दोनों की बेबी फिल्टर वाली तस्वीर है, जिसमें दोनों बेहद क्यूट लग रहे हैं। कपल की इस तस्वीर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
इन दिनों ‘बेबी फिल्टर’ खूब ट्रेंड में हैं और फैंस बॉलीवुड की जोड़ियों पर इस अजमा रहे हैं। हाल ही में फैंस ने इसे आलिया और रणवीर की तस्वीर पर भी आजमाया और उनकी ये तस्वीर देखते ही देखते वायरल हो गई।
इसमें आलिया और रणबीर बच्चे के रूप में काफी क्यूट लग रहे हैं और फैंस तस्वीर पर कमेंट कर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।
बता दें आलिया और रणबीर से पहले फैंस ने विराट -अनुष्का और सलमान खान -कैटरीना कैफ की तस्वीरों को भी बेबी फिल्टर आजमाया था। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं।
वर्क फ्रंट, आलिया और रणबीर इन दिनों अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अवाला आलिया ने संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के लिए शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।