बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह आम खरीदती हुई नजर आई थीं। लेकिन इस वीडियो की वह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। दरअसल, वीडियो में वह मास्क उतारकर आम को हाथ में लेकर सूंघती दिखीं थी। फराह की इस हरकत को देख लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। वहीं अब फराह का एक और वीडियो सामने आया है।
03 Apr, 2021 04:03 PMमुंबई: बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान का कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह आम खरीदती हुई नजर आई थीं। लेकिन इस वीडियो की वह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
दरअसल, वीडियो में वह मास्क उतारकर आम को हाथ में लेकर सूंघती दिखीं थी। फराह की इस हरकत को देख लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी। वहीं अब फराह का एक और वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में वह फोटोग्राफर्स को हड़काते हुए पूछ रही हैं-'ये बताओ वह आम वाला वीडियो किसने लिया था?' फराह के इस सवाल पर कैमरामैन हंसने लगते हैं और कहते है'मैम वीडियो बहुत वायरल हुआ है आपको अच्छा लगा।' तभी फराह हंसते हुए बॉय बोलकर गाड़ी में बैठ जाती है।
बता दें कि फराह खान बॉलीवुड की एक जानी-मानी कोरियोग्राफर होने के साथ ही एक शानदार फिल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर', ‘ओम शांति ओम', 'मैं हूं न' जैसी फिल्में बनाई हैं। फराह 100 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी भी कर चुकी हैं।