बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की वैकेशन की तस्वीेरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं।
03 Apr, 2019 05:17 PMमुंबई: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की वैकेशन की तस्वीेरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इनकी तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं।
बीते दिनों डायरेक्टर फराह खान ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट में पूछा कि Kameeni who is clicking these pics? तस्वीरें कौन क्लिक कर रहा है? उन्होंने इशारों-इशारों में अर्जुन कपूर को लेकर ये सवाल किया। वहीं, फराह को अपने सवाल का जवाब अर्जुन की तस्वीरों से मिल गया है।
फराह ने अर्जुन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा-Ahhhhh now i get my answer। मुझे मेरा जवाब मिल गया। मलाइका और अर्जुन दोनों के मालदीव वकेशन में साथ जाने का सबूत इस बात से भी मिल गया था, जब बीते दिनों दोनों स्टार्स साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। तस्वीरें सामने आते ही सबके मन में एक सवाल था कि दोनों एक-साथ हॉलीडे पर साथ में गए थे।
बता दें कि अर्जुन और मलाइका इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थीं कि दोनों इस महीने की 19 तारीख यानी (19 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब शादी की तारीख बदलने की खबरें सामने आ रही हैं।