एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहां से कपल अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट्स दे रहे हैं। अब हाल ही में दोनों ने अपने रोमांटिक अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
16 Nov, 2020 11:34 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहां से कपल अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपडेट्स दे रहे हैं। अब हाल ही में दोनों ने अपने रोमांटिक अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
इस तस्वीर में दोनों को एक पूल में एंजॉय करते देखा जा सकता है। वही एक तस्वीर में शिबानी और फरहान दोनों को बीच पर खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों में साबित होता है कि दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और यादगरी पलों को अपनी गैलरी में इक्ट्ठा कर रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शिवानी ने कैप्शन में लिखा, "माई हैप्पी प्लेस" उन्होंने कैप्शन में बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर को भी टैग किया है। फरहान ने फोटो के साथ लिखा, "बीच-ओ-बिच'' दोनों का ये रोमांटिक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट पर, फरहान अख्तर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगे। फिल्म बॉक्सिंग के उपर आधारित है।