main page

शादी के बाद पहली बार मीडिया के रूबरू हुए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, पेपराजी को बांटे मिठाई के टिब्बे

Updated 21 February, 2022 09:08:06 PM

एक्टर फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने VOW सेरेमनी से शादी की। मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस में दोनों ने शादी रचाई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। आज फरहान और शिबानी ने कोर्ट मैरिज की है। शादी के बाद दोनों मीडिया के सामने रूबरू हुए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने पेपराजी को मिठाई भी बांटी।

मुंबई. एक्टर फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने VOW सेरेमनी से शादी की। मुंबई के खंडाला वाले फार्महाउस में दोनों ने शादी रचाई, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। आज फरहान और शिबानी ने कोर्ट मैरिज की है। शादी के बाद दोनों मीडिया के सामने रूबरू हुए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने पेपराजी को मिठाई भी बांटी।

Bollywood Tadka
तस्वीरों में फरहान गोल्डन कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने मैचिंग जैकेट पहनी हुई है। वहीं शिबानी लाइट पिंक साड़ी में दिखाई दे रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हेली जूलरी पहनी हुई है।

Bollywood Tadka

मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बिल्कुल चांद का टुकड़ा लग रही है। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं।

Bollywood Tadka

कपल पेपराजी के सामने पोज देते और मिठाई बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Bollywood Tadka
बदा दें शिबानी और फरहान तीन साल से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। फरहान की ये दूसरी शादी है।

Bollywood Tadka

एक्टर ने 2000 में अधुना से पहली शादी की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों की दो बेटियां है-शाक्य और अकीरा। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

farhan akhtarshibani dandekarcame mediafirst timemarriageBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...