main page

हॉलीडे एंजॉय कर रहे हैं ये LOVE BIRDS, समुंदर किनारे मस्ती करते हुए रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

Updated 19 February, 2019 12:11:18 PM

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर फरहान और शिबानी की तस्वीर सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों इन दिनों मैक्सिको में हॉलीडे एंजॉय कर रहे है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर फरहान और शिबानी की तस्वीर सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों इन दिनों मैक्सिको में हॉलीडे एंजॉय कर रहे है। शिबानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फरहान संग कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह बिकिनी में मस्ती करती नजर आ रही है। 

 

Bollywood Tadka

 

रचा चुके हैं सगाई 

खबरों की मानें तो इन दोनों ने सगाई भी कर ली है। अब वेडिंग प्लानर्स और केटर्स की बुकिंग करना ही बस बाकी रह गया है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं और दोनों इसी साल मार्च या अप्रैल तक शादी कर लेंगे। फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं। यहां तक कि नए साल का जश्न भी फरहान और शिबानी ने एक साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर दोनों की आशिकी जोरों पर है।

 

Bollywood Tadka

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है जिसे पाल्मोनरी फाइब्रोमा नाम की बीमारी थी।

 

Bollywood Tadka

: Konika

Farhan Akhtar hindi newsShibani Dandekar hindi newsenjoying holidayBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...