दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर चल रही जांच के बीच बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स विवादों में फंसते जा रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थीं कि सुशांत का स्टाफ मैंबर केशव एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के घर काम करता है। इन्हीं अफवाहों पर एक्टर ने रिएक्शन देते बताया है कि उन्होंने केशव नाम के किसी इंसान को काम पर नहीं रखा है।
02 Oct, 2020 08:52 AMमुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर चल रही जांच के बीच बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स विवादों में फंसते जा रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थीं कि सुशांत का स्टाफ मैंबर केशव एक्टर और फिल्ममेकर फरहान अख्तर के घर काम करता है। इन्हीं अफवाहों पर एक्टर ने रिएक्शन देते बताया है कि उन्होंने केशव नाम के किसी इंसान को काम पर नहीं रखा है।
फरहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर सभी दावों को खारिज करते हुए लिखा- 'रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि मेरे घर पर कोई कोशव का नाम व्यक्ति काम नहीं करता है। ये एक और झूठ है और फेक न्यूज चैनल द्वारा जो झूठी खबरें दिखाने के लिए बदनाम है। प्लीज सब लोग इतने भोले बनना बंद कर दीजिए। चूंकि एक इंसान टीवी पर चिल्लाता रहता है, इसका मतलब नहीं है कि वो सच बोल रहा है।'
इससे पहले फरहान ने 14 जून को सुशांत की मौत की खबर सुनकर 16 जून को सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की थी।
बता दें कि सुशांत14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित घर पर मृत अवस्था में मिले थे। पहले इस मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। लेकिन अब इस केस में सीबीआई, एनसीबी और ईडी जैसी एजेंसी जांच कर रही हैं। सीबीआई ने इस मामले में सुशांत के रूम का डमी ट्रायल लिया था, उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इसके अलावा एम्स सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप चुका है लेकिन अब तक इस केस में ये साफ नहीं हो पाया है कि सुशांत ने सुसाइड किया था या ये मर्डर था।