main page

52 की उम्र में भी बेहद स्टाइलिश हैं फरहान अख्तर की एक्स वाइफ, डीनो मोरिया के भाई को कर रही हैं डेट

Updated 28 July, 2019 05:53:26 PM

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की रोमांट‍िक कैमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों ने बीते साल अपने र‍िश्ते को ऑफ‍िश‍ियल कर द‍िया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की रोमांट‍िक कैमिस्ट्री देखने को मिलती है। दोनों ने बीते साल अपने र‍िश्ते को ऑफ‍िश‍ियल कर द‍िया। फरहान और उनकी एक्स वाइफ अधुना भबानी संग शादी के 16 साल बाद 2016 में अलग हुए थे। हालांकि, इस कपल्स का नाम इंडस्ट्री की उस फेहरिस्त में आता है जहां तलाक के बाद भी दोस्ताना रिश्ते बरकरार रहते हैं।

Bollywood Tadka, अधुना भबानी इमेज, अधुना भबानी फोटो, अधुना भबानी पिक्चर

फरहान की एक्स वाइफ अधुना अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। लेकिन उनको बॉलीवुड पार्टीज, इवेट और अवॉर्ड फंक्शन में देखा जाता है। हाल ही में उनको अपने सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान 52 की अधुना ब्लू शर्ट के साथ डेनिम स्किनफिट जींस में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप, खुले बाल, ब्लैक शेड्स और लॉन्ग शूज पहने थे जो उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं।

Bollywood Tadka, अधुना भबानी इमेज, अधुना भबानी फोटो, अधुना भबानी पिक्चर

सैलून के बाहर आते ही उन्होंने कूल अंदाज में पैपराजी को पोज दिए। अधुना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फरहान की एक्स वाइफ अधुना जानी-मानी सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट होने के सात-साथ 'बी ब्लंट' सैलून की मालकिन भी हैं।

Bollywood Tadka, अधुना भबानी इमेज, अधुना भबानी फोटो, अधुना भबानी पिक्चर

बता दें कि फरहान और अधुना की पहली मुलाकात साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। तीन साल तक डेट करने के बाद 2000 में फरहान अख्तर ने उम्र में छह साल बड़ी अधूना से शादी कर ली थी। इस कपल की दो बेटियां-शाक्या और अकीरा हैं। साल 2016 में तलाक लेकर इस जोड़े ने जब 16 साल की शादी खत्म करने का ऐलान किया तो फैन्स में भी मायूसी छा गई थी।

Bollywood Tadka, अधुना भबानी इमेज, अधुना भबानी फोटो, अधुना भबानी पिक्चर

हालांकि, अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मूव-ऑन कर चुके हैं। फरहान जहां शिबानी को डेट कर रहे हैं। वहीं खबरें हैं कि उनकी एक्स वाइफ अधुना बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया के भाई निकोलो मोरिया को डेट कर रही हैं। निकोलो मुंबई में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। हाल ही में अधुना और निकोलो ने रूट्स फुटबॉल एकेडमी ज्वॉइन की है। फरहान से तलाक की प्रक्रिया के दौरान ही अधुना और निकोलो ने एक दूजे को डेट करना शुरू कर दिया था।

Bollywood Tadka, अधुना भबानी इमेज, अधुना भबानी फोटो, अधुना भबानी पिक्चर




 

: Neha

farhan akhtarAdhuna Bhabanispottedlatest picturesex wifesaloonBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...