एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। हाल ही में शिबानी ने सोशल मीडिया पर फरहान के साथ शादी की वजह बताई थी। अब फरहान ने शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव को लेकर बात की है।
11 Mar, 2022 01:49 PMमुंबई. एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। हाल ही में शिबानी ने सोशल मीडिया पर फरहान के साथ शादी की वजह बताई थी। अब फरहान ने शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव को लेकर बात की है।
फरहान ने कहा- 'शादी के बाद चीजें काफी सामान हैं और काफी हैप्पी स्पेस में है। मुझे नहीं पता कि ये कुछ अलग लगता है। शिबानी और मैं कई सालों से साथ में हैं। इसलिये मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं ये बस एक आधिकारिक टैग लगा देता है। हमारा रिश्ता अद्भुत है। जब से हमने डेटिंग शुरू की है। हम इसे एक साथ दूसरे स्तर पर ले गये हैं और ये हमेशा ही अच्छा महसूस कराता है।'
बता दें फरहान और शिबानी की मुलाकात एक रियलिटी शो के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया। इसके बाद फरहान और शिबानी 19 फरवरी को हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।