बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये दोनों एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। ऐसे ही एक बार फिर ये दोनों साथ में नजर आए। दरअसल, शिबानी ने हाल ही में अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है
24 May, 2019 02:55 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन ये दोनों एक-दूसरे के साथ स्पॉट होते रहते है। ऐसे ही एक बार फिर ये दोनों साथ में नजर आए। दरअसल, शिबानी ने हाल ही में अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों में शिबानी फरहान के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में इस कपल की कैमिस्ट्री देखने लायक है। लुक की बात करें तो शिबानी इस दौरान पिंक कलर के गाउन में नजर आ रही है। वहीं फरहान भी सूट-बूट में काफी जच रहे है।
रचा चुके हैं सगाई
बीते दिनों ही खबरें आईं थी कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। हालांकि अभी तक शिबानी और फरहान की ओर से इन खबरों पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके साथ ही खबरें हैं कि दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने भी जा रहे हैं।