एक्टर फरहान अख्तर फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में हैं। फरहान इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आए दिन कपल को एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है।
16 Sep, 2019 03:40 PMमुंबई: एक्टर फरहान अख्तर फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को सुर्खियों में हैं। फरहान इन दिनों शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। आए दिन कपल को एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है। दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को फैंस और मीडिया से छिपाने की कोशिश नहीं की है।
बीते दिनों ही यह कपल फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रीमियर के लिए टोरोंटो गया था। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें सामने आईं थीं। वहीं अब रविवार रात यह कपल वापिस आ गया है।
बीती रात ही फरहान और शिबानी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान फरहान कैजुअल लुक में दिखे। वहीं शिबानी ब्लू टाॅप के साथ डेनिम और जैकेट में खूबसूरत दिखीं।
लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स में उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं। इस दौरान शिबानी ने एक बैग कैरी किया था। एयरपोर्ट पर कपल ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को कापी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि फरहान और शिबानी सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ करीबी पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं उसके बाद ये साफ जाहिर है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा है। शिबानी और फरहान पिछले एक साल से भी अधिक समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगे। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में फरहान के साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी नजर आएंगी।
सोनाली बोस के निर्देशन में बनी यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एख मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को में रिलीज होगी।