बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने बीते शनिवार अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। फैंस और स्टार्स सारा दिन एक्टर को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते नजर आए। एक्टर अपने खास दिन पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर और पिता जावेद अख्तर के साथ बहन जोया अख्तर के घर डिनर करने पहुंचे। जहां वो मीडिया के कैमरे में कैद हो गए और उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
10 Jan, 2021 11:54 AMमुंबई. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने बीते शनिवार अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। फैंस और स्टार्स सारा दिन एक्टर को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते नजर आए। एक्टर अपने खास दिन पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर और पिता जावेद अख्तर के साथ बहन जोया अख्तर के घर डिनर करने पहुंचे। जहां वो मीडिया के कैमरे में कैद हो गए और उनकी ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
बहन जोया के घर डिनर करने पहुंचे फरहान का इस दौरान कैजुअल लुक देखने को मिला। एक्टर इस दौरान ओरेंज टी-शर्ट और ग्रीन शॉर्ट में नजर आए।
वहीं उनकी गर्लफ्रेंड ग्रे शर्ट और ओपन हेयर्स ने दिखाई दीं। डिनर करके वापस जाते समय जावेद बेटे के साथ गाड़ी में बैठते हुए मीडिया को पोज देते नजर आए।
फरहान के बर्थडे में उनकी मां शबाना आजमी शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि वो फिल्म की शूटिंग के चलते इस समय लंदन में हैं।
काम की बात करें तो फरहान जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की डायरेक्शन में बनी फिल्म तुफान में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर बॉक्सर का रोल अदा करेंगे।