केंद्र के कृषि कानून को लेकर देश के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जहां हाॅलीवुड से लेकर पंजाबी स्टार्स इस आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कुछ बाॅलीवुड स्टार्स अब भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। स्टार्स के इस रवैये पर आए दिन किसानों का गुस्सा फूटा रहता है। जहां बीते दिनों किसानों
02 Mar, 2021 02:12 PMमुंबई: केंद्र के कृषि कानून को लेकर देश के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जहां हाॅलीवुड से लेकर पंजाबी स्टार्स इस आंदोलन में किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वहीं कुछ बाॅलीवुड स्टार्स अब भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं।
स्टार्स के इस रवैये पर आए दिन किसानों का गुस्सा फूटा रहता है। जहां बीते दिनों किसानों ने जाह्नवी कपूर और बाॅबी देओल को शूटिंग करने रोका। वहीं अब बाॅलीवुड के सिंघम यानि अजय देवगन भी किसानों के निशाने पर हैं।
हाल ही में अजय देवगन की एक वीडियो सामने आई हैं। जहां एक निहंग सिक्ख अजय देवगन की गाड़ी को रोकर कर उन्हें खूब खरी खोटी सुना रहा है।
वीडियो सिक्ख कहता है-'देखो ये है अजय देवगन जिस पंजाब के खिलाफ आप बोलते हो तुम्हें वहां की रोटी कैसे पच जाती है। तुम अपनी फिल्मों में पगड़ी पहन लेते हो पर अब किसानों के हक में कुछ नहीं बोल रहे हो क्यों।'
वहीं अजय देवगन गाड़ी में बैठकर उसे सिर्फ पीछे हटने के लिए बोल रहे हैं लेकिन निहंग लगातार अजय देवगन को खरी खोटी सुना रहा है। यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।
भारत में चल रहे किसान आंदोलन में हॉलीवुड स्टार्स के सपोर्ट के बाद अजय देवगन ने एक ट्वीट किया था। अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिखा था- भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगैंडा के चक्कर में न फंसें। इस समय हमें एकजुट होने की जरूरत है। बिना किसी अंदरूनी लड़ाई के..."