main page

कल्कि और शिबानी ने बिखेरे रैंप पर ग्लैमर के जलवे

Updated 20 April, 2019 09:43:48 PM

चंडीगढ़ सिटी में मशहूर मॉडल शिबानी और काल्कि कोइचलिन ने रैंप वाक पर शानदार कैट वाक से दर्शकों का दिल जीता, मौका था शुक्रवार रात माई ब्लेंड, माई प्राइड’ फैशन शो का जहां दोनों फैशन शो की अदाकाराओं ने रैंप पर कज़ात वाक की। चंडीगढ़ क्लब में आयोजित म्यूजिकल नाईट फैशन शो दोनों अदाकारा मशहूर फैशन डिज़ाइनर वरुण  बहल और...

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ सिटी में मशहूर मॉडल शिबानी और काल्कि कोइचलिन ने रैंप वाक पर शानदार कैट वाक से दर्शकों का दिल जीता, मौका था शुक्रवार रात माई ब्लेंड, माई प्राइड’ फैशन शो का जहां दोनों फैशन शो की अदाकाराओं ने रैंप पर कज़ात वाक की। चंडीगढ़ क्लब में आयोजित म्यूजिकल नाईट फैशन शो दोनों अदाकारा मशहूर फैशन डिज़ाइनर वरुण बहल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के फैशन शो में शो स्टॉपर रही  हैं।
Bollywood Tadka
जाइनर वरुण बहल ने अपने प्रेट कलेक्शन को प्रदर्शित किया जिसमें आसान, पहनने के लिए तैयार परिधान शामिल हैं। यह उन आधुनिक भारतीय महिलाओं के अनुकूल है जो अपने व्यक्तित्व के अनुसार कपड़े पहनती हैं।
Bollywood Tadka
Bollywood Tadka
भारतीय फैशन जगत में तेजी से बदलते परिदृश्य के बीच वरुण बहल के प्रेट कलेक्शन का उद्देश्य उमदा परिधानों की तलाश करने वाली युवा, महत्वाकांक्षी भारतीय महिलाओं की अलमारी में अनोखे डिजाइन वाले परिधानों को सजाना है। साथ ही यह लंबे समय तक चलने वाला संग्रह है जिसे कई स्टाइल एवं तरीके से जोड़े में पहना जा सकता है।
Bollywood Tadka
माई ब्लेंड, माय प्राइड’ के इर्दगिर्द एक निर्बाध कहानी को बुनते हुए चंडीगढ़ गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के संग्रह का भी गवाह बना जिसमें शहर की संरचनात्मक वास्तुकला को मदहोश करने वाली जादुई शाम के साथ जोड़ा गया। इससे तैयार इना कैप्सूल संग्रह काफी दमदार और मादक है।

 

 

: Pawan Insha

fashion show kalki koechlin shibanikalki koechlinshibanibollywoodbollywood tadkabollywood updatesbollywood top newsbollywood latest newsbollywood hindi newsbollywood masala

loading...