बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ''दंगल'' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में फातिमा बांद्रा में एक जूस बार के बाहर स्पॉट हुईं।
17 Mar, 2019 05:32 PMमुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख अपने लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में फातिमा बांद्रा में एक जूस बार के बाहर स्पॉट हुईं।
इस दौरान वह ब्लू प्रिंटेड टॉप के साथ ब्लैक शॉर्टस में काफी हॉट और बोल्ड अवतार में नजर आईं। तस्वीरों में उनके हाथ में कैरी बैग भी नजर आ रहा है। उन्होंने मीडिया कैमरा को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।
दंगल गर्ल फातिमा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी हॉटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। 27 की उम्र में फातिमा काफी फिट और खूबसूरत हैं।
वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। लोग उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।
आमिर संग अफेयर
बता दें कि फातिमा ने फिल्म दंगल में आमिर की ऑनस्क्रिन बेटी का किरदार निभाया था, लेकिन दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बताया जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के चलते किरण राव और आमिर के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। हालांकि बाद में ये सब खबरें महज अफवाहें निकलीं और फातिमा ने इस पर चुप्पी तोड़ दी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आए। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सुपरफ्लॉप रही।