एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बीते सोमवार अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सारा दिन सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा रहा। वहीं फातिमा ने अपने ये बर्थडे बेहद ही खास और अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
12 Jan, 2021 03:20 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बीते सोमवार अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर सारा दिन सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा रहा। वहीं फातिमा ने अपने ये बर्थडे बेहद ही खास और अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें फातिमा ने अपना बर्थडे राजस्थानी स्टाइल में ढोल नगाड़ों की बीट के साथ मनाया और एकट्रेस ने बर्थडे केक चाकू से नहीं बल्कि तलवार से काटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि फातिमा तलवारबाजी करते हुए स्टाइलिश अंदाज में केक काटती हैं और आस-पास खड़े उनके फ्रैंड्स हैप्पी बर्थडे गाते और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं।
एक्ट्रेस के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में एक्टर अनिल कपूर भी शामिल रहे है और वीडियो में फातिमा केक काटकर एक्टर को भी खिलाती नजर आती हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में बोल्ड नजर आईं। ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर, फातिमा ने अपने करियर की शुरूआत आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस चाची 420 और सूरज पे मंगल भारी समेत कई फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं।