main page

व्हाइट सूट में दिखीं 'दंगल गर्ल' फातिमा, लाइट मेकअप में भी दिखीं बेहद ग्लैमरस

Updated 12 July, 2019 02:22:05 PM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ''दंगल'' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनको बांद्रा किचन गार्डन के बाहर स्पॉट किया गया।

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से करियर की शुरुआत करने वाली फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनके स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में उनको बांद्रा किचन गार्डन के बाहर स्पॉट किया गया। 

Bollywood Tadka, फातिमा सना शेख इमेज,फातिमा सना शेख फोटो,फातिमा सना शेख पिक्चर,

इस दौरान वह ट्रांसपेरेंट व्हाइट कुर्ते के साथ ट्राउजर में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की बैग भी कैरी किया है। मिनिमल मेकअप और खुले बाल फातिमा के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उन्होंने मीडिया कैमरा को स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। 

Bollywood Tadka, फातिमा सना शेख इमेज,फातिमा सना शेख फोटो,फातिमा सना शेख पिक्चर,

बता दें कि दंगल गर्ल फातिमा अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। उनकी एक्टिंग के साथ उनकी हॉटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। 27 की उम्र में फातिमा काफी फिट और खूबसूरत हैं।फातिमा सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। लोग उनकी झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। 

Bollywood Tadka, फातिमा सना शेख इमेज,फातिमा सना शेख फोटो,फातिमा सना शेख पिक्चर,

आमिर संग अफेयर

बता दें कि फातिमा ने फिल्म दंगल में आमिर की ऑनस्क्रिन बेटी का किरदार निभाया था, लेकिन दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। बताया जाता है कि दोनों के अफेयर की खबरों के चलते किरण राव और आमिर के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। हालांकि बाद में ये सब खबरें महज अफवाहें निकलीं और फातिमा ने इस पर चुप्पी तोड़ दी। 

Bollywood Tadka, फातिमा सना शेख इमेज,फातिमा सना शेख फोटो,फातिमा सना शेख पिक्चर,

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा को आखिरी बार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ अहम किरदार में नजर आए। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और सुपरफ्लॉप रही। 

Bollywood Tadka, फातिमा सना शेख इमेज,फातिमा सना शेख फोटो,फातिमा सना शेख पिक्चर,

: Neha

fatima sana shaikhlatest picturesFatima Sana Saikh ImagesBollywood NewsBollywood News and GossipBox Office Masala NewsBollywood Celebrity Newsentertainment news

loading...