बॉलीवुड की ''दंगल गर्ल'' फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की न्यू लुक की तस्वीरें आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, मंगलवार रात फातिमा को मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग करते हुए स्पॉट किया गया, जहां वो मीडिया के कैमरे से बच नहीं पाईं।
05 Aug, 2020 02:20 PMमुंबई. बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की न्यू लुक की तस्वीरें आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, मंगलवार रात फातिमा को मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग करते हुए स्पॉट किया गया, जहां वो मीडिया के कैमरे से बच नहीं पाईं।
कोरोना कहर के बीच एक्ट्रेस चेहरे पर मास्क लगाकर बिंदास अंदाज में मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग करती नजर आईं।
इस दौरन एक्ट्रेस ने ग्रे कलर का टैंक टॉप और प्रिंटेड जैगिंग वियर की हुई है और साथ ही साइड पर्स कैरी किया हुआ है।
कैजुअल मेकअप और सिंपल पोनी उनके लुक को कम्पलीट कर रहे हैं। लुक को कैरी करते हुए एक्ट्रेस साइकिल पर कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो तो एक्ट्रेस की आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' है। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु ने किया है। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट सामने नही आई है।