main page

Health Update: बेहद दर्द में हैं कोविड 19 पाॅजिटिव फातिमा सना शेख,बोली-सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म

Updated 03 April, 2021 02:54:43 PM

बी-टाउन में इन दिनों कई स्टार्स कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दंगल फेम एक्ट्रेस कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन हैं और सभी नियमों का पालन कर रही हैं। हाल ही में फातिमा ने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैंस को बताया कि  उनके शरीर में भयानक दर्द हैं और उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो गई है। शेयर की पोस्ट में फातिमा बेड पर हैं और उदास नजर आ रही हैं।

मुंबई: बी-टाउन में इन दिनों कई स्टार्स कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले ही दंगल फेम एक्ट्रेस कोरोना से संक्रमित हुई थीं। इसके बाद से ही उन्होंने खुद को घर पर क्वारंटीन हैं और सभी नियमों का पालन कर रही हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में फातिमा ने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फैंस को बताया कि  उनके शरीर में भयानक दर्द हैं और उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो गई है। शेयर की पोस्ट में फातिमा बेड पर हैं और उदास नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

29 मार्च को फातिमा सना शेख नेबताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने लिखा था-'मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारंटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।'

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा आखिरी बार फिल्म लूडो में नजर आई थीं। फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे।इसके अलावा वहफिल्म सूरज पे मंगल भारी रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार में थे। कोविड 19 पाॅजिटिव होने से पहले फातिमा अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। 

Content Writer: Smita Sharma

fatima sana shaikhHealth Updatelost smell and tastecoronavirusBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...