main page

Video: बेरोजगार हुईं फातिमा सना शेख, बोलीं-'जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा तब....

Updated 01 June, 2021 01:39:45 PM

कोरोना काल में आम जनता के साथ-साथ कई स्टार्स को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लाॅकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से कई स्टार्स बेरोजगार हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल ''दंगल गर्ल'' यानि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का भी है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद को बेरोजगार बताती दिख रही हैं।

मुंबई: कोरोना काल में आम जनता के साथ-साथ कई स्टार्स को भी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। लाॅकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग बंद होने की वजह से कई स्टार्स बेरोजगार हो गए हैं। ऐसा ही कुछ हाल 'दंगल गर्ल' यानि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का भी है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुद को बेरोजगार बताती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

 

वीडियो में दिख रहा है कि फातिमा सना शेख से पैपराजी बोलता है-'आपकी फिल्म अच्छी चल रही है, 'अजीब दास्तान्स।'' इस पर फातिमा खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं- 'हां, आपने देखी.. कैसी लगी?' इसके बाद पैपराजी कहते हैं- 'हां बहुत अच्छी है...इसके बाद आपको कोई ओर प्रोजेक्ट?'

पैपराजी के इस सवाल पर फातिमा ने जवाब देते हुए कहा-'अभी तो जब कोविड थोड़ा कम हो जाएगा, खत्म हो जाएगा, जैसे सबको काम मिलेगा, वैसे ही मुझे भी मिलेगा। अभी बेरोजगार बैठे हैं।'बता दें कि इस साल की शुरुआत में फातिमा भी कोविड की चपेट में आ गई थीं, हालांकि बाद में उन्होंने कोविड को मात दे दी थी।

Bollywood Tadka

फातिमा के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'दंगल' बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में आमिर खान और सान्या मल्होत्रा भी अहम रोल में थे। फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। दंगल के अलावा फातिमा 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', 'लूडो', 'सूरज पे मंगल भारी' और 'अजीब दास्तान्स' में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। फिल्मों से पहले फातिमा ने टीवी में भी अपना दम दिखाया था। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Fatima Sana ShaikhunemployedCOVID 19LockdownBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...