main page

आमिर खान की फेवरेट फातिमा अपनी Shameless फोटो पर हुई ट्रोल, लोगों ने कहा- शर्म करो

Updated 13 October, 2017 03:57:00 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस फातिमा सना शेख को सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ के बाद पॉपुलर हुई। फिल्म ने उन्होंने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया। इस किरदार की वजह से फातिमा के काम की ना केवल तारीफ हुई बल्कि इंडस्ट्री में उनकी काफी अच्छी इमेज भी बन दी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस फातिमा सना शेख को सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ के बाद पॉपुलर हुई। फिल्म ने उन्होंने रेसलर गीता फोगाट का किरदार निभाया। इस किरदार की वजह से फातिमा के काम की ना केवल तारीफ हुई बल्कि इंडस्ट्री में उनकी काफी अच्छी इमेज भी बन दी। फना ने कुछ एेसा काम कर दिया है कि ऐसा लग रहा है कि वे अपनी साफ़ छवि वाला इमेज बदलने पर उतारू हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी है पर ढ़ंग से नहीं। इस तस्वीर में सबसे विवादित बात दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी दिया है ‘शेमलेस सेल्फी’ लिखा है। यानी वे खुद भी जानती हैं कि साड़ी पहनने का यह तरिका गलत है। ऐसे में वही हुआ जो अक्सर होता है। फातिमा को लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उन्हें उल्टे-सीधे और भद्दे कमेंट्स लिखे। किसी ने लिखा ‘खुदा तुम्हें देख रहा है और वह तुम्हें सजा देगा। किसी ने लिखा कि ‘फातिमा, आपसे यह उम्मीद नहीं थी’ तो किसी ने लिखा कि अगर आपको ठीक से साड़ी पहनना नहीं आता है, तो आप मत पहनिए लेकिन कम से कम इस परिधान का और इसकी मर्यादा का इस तरह से अपमान तो मत कीजिए। हालाकि फातिमा ने किसी का भी जवाब नहीं दिया। ऐसा पहली बार नहीं है जब फातिमा विवादों में घिरी। इससे पहले भी रमजान के महीने में उन्हें लोगों के भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पड़ा है।

Bollywood Tadka

बता दें कि फातिमा सना शेख उन अभिनेत्रियों में हैं जिन्हें आमिर खान की फेवरेट माना जाता है। यही वजह है कि ‘दंगल’ फिल्म के बाद आमिर खान ने फातिमा सना को अपनी अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ में भी लिया है।

:

fatima sana shaikhAAMIR KHANDangalshare selfie

loading...