main page

आमिर और वरीना के बाद फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा, इंटरनेट पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Updated 26 April, 2021 05:16:36 PM

सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। स्टार्स भी अपने से जुड़े अपडेट्स इस पर शेयर करते ही रहते हैं लेकिन बीते दिनों एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने इससे दूरी बना ली है। अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को बाय-बाय कह दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

मुंबई. सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। स्टार्स भी अपने से जुड़े अपडेट्स इस पर शेयर करते ही रहते हैं लेकिन बीते दिनों एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने इससे दूरी बना ली है। अब एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी सोशल मीडिया को बाय-बाय कह दिया है। एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।

Bollywood Tadka

फातिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने लिखा कि वे सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है और उन्होंने फैंस को सुरक्षित रहने के लिए भी कहा है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को पढ़कर फैंस काफी हैरान हैं और उनसे सवाल पूछ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था- 'यह बहुत मुश्किल होता है। हम कहते हैं कि हम ये कर लेंगे, वो कर लेंगे, लेकिन, जब आप किसी के संग रिश्ते में होते हैं तब यह समझना बहुत मुश्किल होता है कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। खासकर जब आप फाइनेंशियली रूप से अपने हसबैंड पर डिपेंड होते हैं।'

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस को फिल्म 'अजीब दास्तांस' में देखा गया था। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म लूडो, दंगल और सूरज पे मंगल भारी में भी नजर आ चुकी हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

fatima sana shaikhtakingbreaksocial mediaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...