main page

Video: फिर साथ नजर आए Fawad और Sanam, 'जिंगदी गुलजार है' जोड़ी को देख फैंस यूं लूटा रहे प्यार

Updated 07 June, 2023 11:43:07 AM

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और सनम सईद इस बार ऐड के लिए साथ आए हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और सनम सईद की जोड़ी तो सभी को याद होगी है। दोनों ने पॉपुलर ड्रामा जिंगदी गुलजार है में साथ में कमाल का काम किया था। इस शो में फैंस ने इनकी जोड़ी को खूब पसंद भी किया था। वहीं, एक बार फिर दोनों साथ आ गए हैं। 

 

एक बार फिर साथ नजर आए फवाद और सनम
जी हां, इस बार फवाद खान और सनम सईद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। दरअसल, फवाद खान और सनम सईद इस बार ऐड के लिए साथ आए हैं। ये ओएलएक्स का ऐड है जो तीन सिच्वेशन में शूट किया गया है। इसका वीडियो फवाद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें ऐड पूराना फोन खरीदने पर, दूसरा नया घर किराए पर लेने पर और आखिर में नई बाइक के लिए दिखाया गया है। तीनों ही ऐड में फवाद और सनम की जोड़ी कमाल लग रही हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fawad A Khan (@fawadkhan81)

 

दोनों को साथ देख फैंस लूटा रहे प्यार 
दोनों को एक बार साथ में देख फैंस भी खूशी से झूम उठे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- "जरून और कशफ पैरलर यूनिवर्स में।" एक अन्य ने कमेंट किया, "क्या किसी ने आपको बताया कि आप इन विज्ञापनों में कितने प्यारे लग रहे हैं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा- "पाकिस्तान (फवाद और सनम) से अभी भी प्यार करने के कारणों में से एक है।" एक शख्स ने यह भी नोट किया कि फाइनल एड में सनम ने हेलमेट नहीं पहना था। “तीसरा वीडियो, पूरा परिवार हेलमेट क्यों नहीं पहन रहा है? हर बार मौका दिए जाने पर इसे मजबूत किया जाना चाहिए! और विशेष रूप से उन अभिनेताओं से जिनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।  

Content Editor: kahkasha

Fawad KhanSanam SaeedFawad DramaPakistani ActorPakistani Actor FawadOLX ADZindagi Gulzar HainEntertainment News

loading...