बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म ''2.0'' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और इसके कई पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में अब फिल्म ''2.0'' का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को दो भाषाओं तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है...
25 Nov, 2018 01:05 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का ट्रेलर और इसके कई पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। हाल ही में अब फिल्म '2.0' का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को दो भाषाओं तमिल और हिंदी में रिलीज किया गया है। हिंदी में गाने के बोल 'तू ही रे' हैं। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
करीब ढाई मिनट के इस गाने में रोबोट रोमांस दिखाया गया है। रजनीकांत और एमी जैक्सन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।
दोनों का रोमांटिक अंदाज देख आप मदहोश हो जाएंगे। गाने के हिंदी वर्जन को अरमान मलिक और शाशा तिरुपति ने अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है।
फिल्म की बात करें तो फिल्म में रजनीकांत और अक्षय के अलावा एमी जैक्सन अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का बजट 550 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है।