main page

मुस्लिम से हिंदू बनेंगे फिल्ममेकर अली अकबर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत का मजाक उड़ाने वाले कट्टरपंथियों के रवैये से आहत हुईं भावनाएं

Updated 11 December, 2021 04:49:20 PM

फिल्ममेकर अली अकबर इन दिनों धर्म बदलने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अली अकबर और उनके परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। अली अकबर ने ये फैसला सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर आए सोशल मीडिया रिएक्शन के बाद लिया है। दरअसल, बीते दिनों अली अकबर ने बिपिन रावत की वीरगति का लाइव वीडियो बनाया था, जिस पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाला इमोजी लगाया था। इस दौरान इन लोगों ने सीडीएस रावत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लोगों के इसी रवैये से अली अकबर की भावनाएं आ

मुंबई. फिल्ममेकर अली अकबर इन दिनों धर्म बदलने की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अली अकबर और उनके परिवार ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। अली अकबर ने ये फैसला सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर आए सोशल मीडिया रिएक्शन के बाद लिया है। दरअसल, बीते दिनों अली अकबर ने बिपिन रावत की वीरगति का लाइव वीडियो बनाया था, जिस पर कुछ कट्टरपंथी लोगों ने हंसने वाला इमोजी लगाया था। इस दौरान इन लोगों ने सीडीएस रावत का मजाक उड़ाने की कोशिश की थी। लोगों के इसी रवैये से अली अकबर की भावनाएं आहत हुई हैं। 

Bollywood Tadka
अली अकबर ने लाइव आकर इस बारे में बात की। फिल्ममेकर ने बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए अली अकबर ने कहा- 'इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता है और इसलिए मैं अपना धर्म छोड़ रहा हूं। मेरे और मेरे परिवार का कोई धर्म नहीं है। इस्लाम के सबसे ऊंचे धर्मगुरुओं और नेताओं ने भी देशद्रोहियों के इस तरह के कार्यों का विरोध नहीं किया है, जिन्होंने एक बहादुर सैन्य अधिकारी का अपमान किया है और वह इसी चीज को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उनका अब धर्म से विश्वास उठ गया है।'

Bollywood Tadka
अली अकबर ने आगे कहा- 'आज मैं जन्म से मिले एक कपड़े को फेंक रहा हूं। आज से मैं मुसलमान नहीं हूं। मैं सिर्फ भारत का नागरिक हूं। मेरा ये फैसला उन लोगों को जवाब है, जिन्होंने भारत के खिलाफ इमोजी पोस्ट किए थे। अली अकबर ने अपना नया नाम Ramasimhan भी सोच लिया है। फिल्ममेकर ने बताया कि Ramasimhan वो शख्स था जो इसलिए मारा गया क्योंकि वो अपने कल्चर के खड़ा रहा। अली अकबर के मुताबिक Ramasimhan नाम उनके लिए सटीक बैठता है।'

Bollywood Tadka
इसके अलावा अली अकबर ने कहा- 'वह अपनी बेटियों को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं करेंगे और वह इसे उनकी पसंद पर छोड़ देंगे। अली अकबर पहले भारतीय जनता पार्टी की राज्य कमेटी के मेंबर थे। बाद में पार्टी लीडरशिप के साथ अहसमति होने के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया था।' 

Content Writer: Parminder Kaur

film directorali akbarleaveislamhinduBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...