main page

पीरियड पर बनी भारत की शॉर्ट फिल्म को मिला ऑस्कर, UP में हुई थी शूटिंग

Updated 25 February, 2019 02:13:22 PM

हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में साल 2019 का ऑस्कर पुरस्कार समारोह के विजोताओं की घोषणा हो चुकी है। मासिक धर्म के कलंक के बारे में बनाई गई भारतीय पृष्ठभूमि की फिल्म ''पीरियड, एंड ऑफ सेंटेंस''को ऑस्कर पुरस्कार मिला है।

लंदन: हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में साल 2019 का ऑस्कर पुरस्कार समारोह के विजोताओं की घोषणा हो चुकी है। मासिक धर्म के कलंक के बारे में बनाई गई भारतीय पृष्ठभूमि की फिल्म 'पीरियड, एंड ऑफ सेंटेंस'को ऑस्कर पुरस्कार मिला है। 

Bollywood Tadka

फिल्म 'पीरियड, इंड ऑफ सेंटेंस' की बात करें तो इसमें रियल पैडमैन ने काम किया है।

Bollywood Tadka

फिल्म का निर्देशन रायका जेताबची और निर्माण गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेंनमेंट ने की है।

Bollywood Tadka

यह फिल्मभारत में गहराई तक पैठे मासिक धर्म के कलंक के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई के बारे में है और यह वास्तविक जीवन के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथन के कार्य पर रोशनी डालती है। 25 मिनट की ये डॉक्यूमेंट्री भारत में दिल्ली के पास हापुड़ जिले के एक गांव में शूट हुई है।

Bollywood Tadka

फिल्म में दिखाया गया है कि महिलाओं को सैनेटिरी नैपकिन्स का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। फिल्म में महिलाओं की सेहत का ख्याल रखने के लिए भी कुछ टिप्स दिए गए हैं।

Bollywood Tadka

गांवों में पीरियड्स को लेकर लोगों में किस स्तर पर अनभिज्ञता है, ये तब पता चलता है जब एक लड़के से पीरियड के बारे में पूछने पर वो स्कूल के पीरियड की बात करने लगता है। 


 

: Neha

green bookHollywood Hindi NewsperiodLatest Hollywood Hindi NewsHollywood Celebrity News in HindiHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood Hindi News

loading...