main page

Movie Review: 'नमस्ते इंग्लैंड'

Updated 19 October, 2018 02:32:05 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया है और प्रोड्यूसर भी वही हैं। इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ आज रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन विपुल शाह ने किया है और प्रोड्यूसर भी वही हैं। इस फिल्म को अच्छे रिव्यूज नहीं मिले हैं। फिल्म को ज्यादातर समीक्षकों ने पांच में से एक से 1.5 रेटिंग दी है। आइए जानते हैं कैसी बनी है ये फिल्म...

Bollywood Tadka


कहानी

फिल्म की कहानी पंजाब से शुरू होती है, जहां परम (अर्जुन कपूर) और जसमीत (परिणीति चोपड़ा) एक दूसरे से प्यार करते हुए शादी तो कर लेते हैं, लेकिन सपनों को पूरा करने के लिए जसमीत को लंदन जाना पड़ता है। जसमीत का पीछा करते हुए कबूतरबाजी के जरिए परम भी लंदन पहुंच जाता है। कहानी में कई मोड़ आते हैं। पंजाब और लंदन में अलग तरह के स्ट्रगल होते हैं और आखिरकार एक अंजाम मिलता है, जिसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। 

Bollywood Tadka

 

कमजोर कड़ियां

फिल्म की कहानी बहुत ही कमजोर है, जिसका अनुमान आप पहले फ्रेम से लेकर आखिर तक लगा सकते हैं। गाने भी उतने पॉपुलर नहीं हो पाए हैं। 

 

Bollywood Tadka

बॉक्स ऑफिस

फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ है। इसे लगभग 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने का प्लान है। 

: Neha

film reviewnamaste englandarjun kapoorParineeti Chopra

loading...