main page

फिल्ममेकर अशोक पंडित के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, 82 की उम्र में हुआ मां का निधन

Updated 26 September, 2020 12:39:22 PM

बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कई दिनों से बुरी खबरे सामने आ रही हैं, जिससे फैंस दुखों से उबर नहीं पा रहे हैं। बीते शुक्रवार मशहूर गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का निधन हो गया था, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब निर्माता- निर्देशक अशोक पंडित की मां का निधन हो गया है, जिससे उनका परिवार में मातम छा गया है। मां के निधन की जानकारी अशोक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

मुंबई. बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कई दिनों से बुरी खबरे सामने आ रही हैं, जिससे फैंस दुखों से उबर नहीं पा रहे हैं। बीते शुक्रवार मशहूर गायक एसपी बाला सुब्रमण्यम का निधन हो गया था, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब निर्माता- निर्देशक अशोक पंडित की मां का निधन हो गया है, जिससे उनका परिवार में मातम छा गया है। मां के निधन की जानकारी अशोक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। 

Bollywood Tadka



फिल्ममेकर की मां निर्मला ने मुंबई स्थित अपने आवास पर अपनी आखिरी सांस ली। वो अभी 82 वर्षीय की थीं। इस बात की जानकारी देते हुए अशोक ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ''आप सभी को बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरी मां का 26 सितंबर को निधन हो गया है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसे महामारी के माहौल पर घर पर ही रहें और मां की अंतिम यात्रा के लिए प्रार्थना करें।  ॐ शांति।'  इस पोस्ट के साथ अशोक ने अपनी मां की तस्वीर भी शेयर की है।'' 

Bollywood Tadka


फिल्ममेकर के इस पोस्ट के बाद बॉलीवुड स्टार्स उनकी मां को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर रितेश देशमुख से लेकर स्वरूप रावल अशोक की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

Bollywood Tadka

: suman prajapati

filmmakerAshoke Panditmotherpassed awayBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...