main page

फिल्म निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन, 75 उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Updated 28 January, 2022 03:52:02 PM

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन हो गया। 75 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। निर्माता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। कट्टे रामचंद्र का अंतिम संस्कार बंगलूरु में किया जाएगा। कन्नड़ एक्टर और पूर्व बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 के प्रतियोगी हरीश राज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म निर्माता कट्टे रामचंद्र का बंगलूरु में निधन हो गया। 75 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। निर्माता के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री शोक में है।

 

कट्टे रामचंद्र का अंतिम संस्कार बंगलूरु में किया जाएगा। कन्नड़ एक्टर और पूर्व बिग बॉस कन्नड़ सीजन 7 के प्रतियोगी हरीश राज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 
 
कट्टे रामचंद्र ने अपने चार दशकों से अधिक के करियर में कई फिल्मों के साथ-साथ सीरियल्स का निर्देशन और निर्माण भी किया। उन्होंने Viashaka Dingalu नामक फिल्म का निर्देशन किया था जो अप्रैल 1993 में रिलीज हुई थी। इसमें विष्णुवर्धन मुख्य भूमिका में थे। रामचंद्र ने कई कन्नड़ प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कलाकार के रूप में भी काम किया था।
 

Content Writer: suman prajapati

FilmmakerKatte Ramachandrapassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...