बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता निर्देशक मणिरत्नम के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। उनको चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
17 Jun, 2019 10:51 AMमुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता निर्देशक मणिरत्नम के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आ रही है। उनको चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खबरों के मुताबिक वो हार्ट की समस्या से गुजर रहे हैं। उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं मिला है। साल 2018 में भी ऐसी खबर सामने आई थी कि उन्हें दिल की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बता दें कि मणिरत्नम 'बॉम्बे', 'दिल से', 'युवा', 'गुरु', 'ओके कनमनी' और 'रावण' जैसी दमदार फिल्में देने वाले मणिरत्नम के साथ हर एक्टर काम करना चाहता है। इस समय वह ऐतिहासिक तमिल नॉवल ‘पोन्नियिन सेल्वन’ पर फिल्म बना रहे हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। वह पिछले काफी समय से इसपर काम कर रहे हैं। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी और ऐश्वर्या राय बच्चन भी अहम किरदारों में दिखेंगी।