main page

महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू पर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी कर बुरी फंसी पायल रोहतगी, दर्ज हुई FIR

Updated 01 September, 2021 01:03:38 PM

''बिग बाॅस फेम पायल रोहतगी और विवादों के बीच चोली दामन का साथ है।  एक मामला खत्म नहीं होता कि पायल विवादित बयान देकर नए मुद्दे पर घिर जाती हैं। अक्सर विवादित टिप्‍पण‍ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पायल रोहतगी के खिलाफ हाल ही में मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

मुंबई: 'बिग बाॅस फेम पायल रोहतगी और विवादों के बीच चोली दामन का साथ है।  एक मामला खत्म नहीं होता कि पायल विवादित बयान देकर नए मुद्दे पर घिर जाती हैं। अक्सर विवादित टिप्‍पण‍ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पायल रोहतगी के खिलाफ हाल ही में मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर उन्‍होंने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है।

Bollywood Tadka

पायल के खिलाफ शिवाजीनगर थाना में सेक्शन 153 a, 500, 505(2) और  34 आईपीसी की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने वीडियो बनाने को लेकर पायल रोहतगी के साथ-साथ एक अन्‍य अज्ञात आरोपी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की है।

Bollywood Tadka

पायल के खिलाफ ये शिकायत पुणे जिला कांग्रेस महासचिव संगीता तिवारी ने की।  पुलिस को जो शिकायत मिली है, उसमें कहा गया है कि पायल रोहतगी ने राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया। इसमें यह भी कहा गया है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया है, उसमें कई ऐसी बातें हैं जिससे दो समुदायों के बीच नफरत पैदा हो सकती है।

Bollywood Tadka

इससे पहले 15 दिसंबर 2019 में पायल को नेहरू-गांधी परिवार पर टिप्पणी के कारण उन्हें अहमदाबाद में बूंदी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 16 दिसंबर 2019 को कोर्ट ने उन्हें 9 दिनों के लिए 24 दिसंबर 2019 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 17 दिसंबर को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।


 

Content Writer: Smita Sharma

Payal RohatgiFIRNehru Gandhi familyJawaharlal NehruMahatma GandhiBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...