टीवी एक्टर विपुल रॉय जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जी हां, विपुल रॉय की पत्नी मेलिस अतिकी प्रेग्नेंट हैं। बीते साल शादी के बंधन में बंधा ये कपल इसी साल सितंबर या अक्टूबर महीने में पहले बच्चे का पेरेंट्स बना है। इस गुडन्यूज को एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान विपुल ने कहा-''हां, मेलिस प्रेग्नेंट हैं और सितंबर या अक्टूबर में हमारे बच्चे का जन्म होगा। मैं बहुत एक्साइटेड हूं और फादरहुड एक्सपीरियंस करने का इंतजार कर रहे हैं।''
18 Jun, 2022 08:20 AMमुंबई: टीवी एक्टर विपुल रॉय जल्द ही पिता बनने वाले हैं। जी हां, विपुल रॉय की पत्नी मेलिस अतिकी प्रेग्नेंट हैं। बीते साल शादी के बंधन में बंधा ये कपल इसी साल सितंबर या अक्टूबर महीने में पहले बच्चे का पेरेंट्स बना है।
इस गुडन्यूज को एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान सुनाया। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान विपुल ने कहा-'हां, मेलिस प्रेग्नेंट हैं और सितंबर या अक्टूबर में हमारे बच्चे का जन्म होगा। मैं बहुत एक्साइटेड हूं और फादरहुड एक्सपीरियंस करने का इंतजार कर रहे हैं।'
सैन फ्रांसिस्को की रहने वाली मेलिस एक आईटी कंपनी चलाती हैं। दोनों लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं लेकिन विपुल ने कहा कि वे इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं।
एक्टर ने कहा-टेक्नोलॉजी की मदद से, हम कॉल और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि इस लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में मेलिस ने ज्यादा मेहनत की है।'
विपुल ने पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा- 'वह बहुत स्पष्ट हैं और जानती हैं कि उन्हें जीवन में क्या चाहिए। शादी से पहले भी हम लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे और कोरोना काल के दौरान यह बहुत ज्यादा मुश्किल था लेकिन हम इसे अच्छे से मैनेज कर रहे हैं। हमारा पांच वर्षों का साथ रहा है।'
मालूम हो कि विपुल टीवी शो 'FIR' में चीफ इंस्पेक्टर भोला पंडित का रोल प्ले करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
विपुल को साल 2016 में अपने यूएस दौरे के दौरान एक आईटी कंपनी चलाने वाली मेलिस एटिसी से प्यार हो गया था और दोनों कुछ दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विपुल ने अगस्त 2019 में इस्तांबुल में मेलिस से सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी कर ली थी।